अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का लोकार्पण, जल संरक्षण पर अमित शाह ने दिया जोर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का लोकार्पण किया। हरिकृष्ण ग्रुप और ढोलकिया फाउंडेशन द्वारा निर्मित यह सरोवर 21 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसकी क्षमता करीब 40 करोड़ लीटर है। कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि कम बारिश की स्थिति को देखते हुए वर्षा की हर बूंद को बचाना और भूजल स्तर बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सरोवर कृषि, पेयजल उपलब्धता और भूजल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने गुजरात में जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में चेक डैम, नर्मदा परियोजना, ‘सौनी’ योजना और ‘सुजलाम सुफलाम’ योजना के माध्यम से जल संकट से निपटने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य गुजरात के करीब 10 हजार सरोवरों में नर्मदा का पानी संग्रहित किया जा रहा है।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय, ‘कैच द रेन’, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी पहलों के जरिए जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में जल संरक्षण की संस्कृति अब नई पीढ़ी तक पहुंच रही है और सरोवर, चेक डैम तथा पुनर्जीवित नदियों के कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार हुआ है।

संबंधित लेख

- Advertisement -spot_img

नवीनतम