हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि: सम्राट चौधरी

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राज्य के 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में यह राशि जारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 400 रुपये मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किया गया है, जिससे वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि नियमित रूप से भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे लोगों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड लिंक नहीं है, उन्हें जल्द आधार लिंक कराने को कहा गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी जुड़े रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles