वनडे क्रिकेट में भारत का जलवा बरकरार, ICC रैंकिंग में शीर्ष पर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा 11 जून 2026 को जारी वार्षिक अपडेट में भारत ने पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीय टीम 118 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है, जबकि न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। हालांकि भारत की बढ़त पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन टीम अब भी विश्व क्रिकेट में सबसे आगे बनी हुई है।

आईसीसी की आधिकारिक रैंकिंग के अनुसार भारत ने 27 मैचों में 3197 अंक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड के खाते में 30 मैचों से 3384 अंक हैं। वार्षिक अपडेट के बाद भारत की रेटिंग 119 से घटकर 118 हो गई, जबकि न्यूजीलैंड को दो अंकों का फायदा हुआ, जिससे दोनों टीमों के बीच का अंतर आठ से घटकर पांच अंक रह गया।

रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव चौथे स्थान पर देखने को मिला, जहां दक्षिण अफ्रीका ने 102 रेटिंग अंकों के साथ पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका छठे और अफगानिस्तान सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles