राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में छह देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। इनमें दक्षिण सूडान की राजदूत सितोना अब्दल्ला उस्मान, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अली स्लेम अल नुआइमी, नाइजीरिया के उच्चायुक्त मुहम्मद सैदू दाहिरु, मोल्दोवा की राजदूत इंगा इओनेसिई, जर्मनी के राजदूत डॉ. येस्पर वीक और स्वीडन की राजदूत पेत्रा मेनेंडर शामिल हैं। राष्ट्रपति ने सभी दूतों का भारत में स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


