पौड़ी गढ़वाल को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने किया जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान श्रीनगर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास और 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

विज्ञान संग्रहालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने वहां विकसित विज्ञान आधारित गतिविधियों, प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं और इंटरएक्टिव मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण और तकनीकी नवाचारों से जुड़े प्रदर्शनों में रुचि दिखाई तथा विद्यार्थियों से संवाद भी किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उन्हें संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षा एवं नवाचार का केंद्र होगा। यहां बच्चे प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संग्रहालय जनपद में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles