डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में नए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जल्द ही लखनऊ में भी एक नया आरएमसी स्थापित किया जाएगा। जम्मू स्थित यह केंद्र देश का सातवां आरएमसी है, जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष मौसम सेवाएं, आपदा चेतावनी और जलवायु सहायता प्रदान करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह केंद्र जिला स्तरीय और पर्वतीय मौसम पूर्वानुमान, पर्यटक सलाह, शहर-विशिष्ट सेवाएं तथा अचानक बाढ़, बादल फटना, हिमस्खलन, भारी बर्फबारी, आंधी-तूफान और भूस्खलन जैसी आपदाओं की पूर्व चेतावनी जारी करेगा। इससे अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा के श्रद्धालुओं, किसानों, परिवहन क्षेत्र, पनबिजली परियोजनाओं और सुरक्षा बलों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद क्षेत्र में मौसम विज्ञान ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। अब जम्मू, श्रीनगर, लेह और बनिहाल टॉप पर डॉप्लर मौसम रडार कार्यरत हैं तथा कई नए रडार और स्वचालित मौसम केंद्र प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप निगरानी नेटवर्क का भी आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन क्षमता और मजबूत होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles