उत्तर प्रदेश में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया गया

त्तर प्रदेश सरकार ने 6 जुलाई 2026 को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद नगर का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने को मंजूरी दे दी। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही जलालाबाद नगर पालिका परिषद का नाम भी बदलकर परशुरामपुरी नगर पालिका परिषद कर दिया जाएगा। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है।

नगर का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय निकाय ने 2018 और 2023 में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पारित किए थे। राज्य सरकार ने 27 जून 2025 को केंद्र सरकार से अनुमति मांगी, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 19 अगस्त 2025 को अनापत्ति (NOC) प्रदान की। इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल ने अंतिम स्वीकृति दी। नाम परिवर्तन के बाद सरकारी अभिलेखों, राजस्व रिकॉर्ड, डाक व्यवस्था, मानचित्रों और अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

संबंधित लेख

- Advertisement -spot_img

नवीनतम