भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लाईनेक्स-26 विशाखापत्तनम में संपन्न

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। 17 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संवाद, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के अवसर प्रदान किए। अभ्यास के बंदरगाह चरण में भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और खेल संबंधी सहयोग शामिल था।

समुद्री चरण में समन्वित समुद्री युद्धाभ्यास, हवाई अभियान, समुद्र में रात्रि आपूर्ति और विशेष बलों के अभ्यास किए गए, जिनमें विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) और स्लिथरिंग ऑपरेशन शामिल थे। इन कार्यकलापों ने भाग लेने वाली सेनाओं के बीच प्रचालनगत समन्वय और अंतर-संचालनीयता को बेहतर बनाने के बहुमूल्य अवसर प्रदान किए।

स्लाईनेक्स-26 भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यास समुद्री सहयोग, अंतरसंचालनीयता और क्षमता निर्माण को बढ़ाकर भारत के महासागर विजन और ‘पड़ोसी पहले’ नीति में योगदान देता है।

संबंधित लेख

- Advertisement -spot_img

नवीनतम