पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने तथा देश के हर पात्र नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए, पश्चिम बंगाल आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला देश का 36वाँ राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश बन गया। देश की प्रमुख स्वास्थ्य आश्वासन योजना को राष्ट्रव्यापी स्तर पर अपनाने की प्रक्रिया के पूर्ण होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने राज्य में एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू पर हस्ताक्षर करने का समारोह केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेन्‍दु अधिकारी; केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल; केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिल श्रीवास्तव; पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार अग्रवाल; और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तथा पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एमओयू पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल और पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री नारायण स्वरूप निगम ने हस्ताक्षर किए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles